फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से जली महिला, मौत

Sat, 13 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
fire - फोटो : fire
विज्ञापन
भोजन पकाते समय रसोई गैस के सिलिंडर में रिसाव होने से आग लग गई। इस दौरान खाना पका रही महिला इसकी चपेट में आ गई। आग लगने पर महिला को बचाने के प्रयास में उसका पति भी झुलस गया। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई। घटना क्षेत्र के छितही बाजार गांव की है।
विज्ञापन


छितही बाजार गांव के रहने वाले पिंटू मिश्रा की पत्नी खुश्बू (30) वर्ष शनिवार की सुबह अपने घर में खाना पका रही थी। इस दौरान ईधन गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण अचानक  आग लग गई। खुश्बू को आग की चपेट में आते देखकर पति बचाने का प्रयास करने लगा। पत्नी को बचाने में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घर में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह आग पर काबू किया। 

इसके बाद परिवार के लोग झुलसे दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इस बीच इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय महिला की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि पति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक महिला से दो बच्चे हैं। मां की मौत पर उसके बच्चे प्रीती (4) और दुधमुंहा कृष्णा का रो रोकर बुरा हाल था।। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें