फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Sat, 21 Nov 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। शुक्रवार की रात पडरौना कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर वाहन की चपेट में आए बाइक सवार एक युवक को मौत  हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।  शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के गोइती बुजुर्ग के टोला सबया निवासी लक्मुद्दीन और रवींद्र शर्मा एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
पडरौना-खड्डा रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान 25 वर्षीय लक्मुद्दीन की मौत हो गई। बाइक पर बैठे रवींद्र शर्मा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें