फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों की तलाश में दबिश दी

Wed, 06 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। कुछ वर्षों से गंडक के शांत दियारा में डकैतों की धमक लोगों में खौफ बढ़ाने लगी है। डकैतों की आहट पर बिहार पुलिस एक पखवारे में कई बार छापामारी कर चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को खड्डा थाने की पुलिस ने भी बिहार पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। बदमाशों की तलाश में शाम को पुलिस ने कुछ जगहों पर छापा मारा। हालांकि पुलिस टीम को कोई कामयाबी नहीं मिली।
यूपी और बिहार सीमा के दोनों तरफ  गंडक नदी के सैकड़ों किलोमीटर के दियारा में इस समय फिर से डकैतों की चहलकदमी की सूचना से आसपास के लोग सहम गए हैं।
कुछ दिन पहले बिहार क्षेत्र में डकैतों के एक गैंग को लोगों ने देखने का दावा किया। उसके बाद ही बदमाशों ने कुछ किसानों का अगवा कर लिया था, जिनको बाद में छोड़ा गया।
विज्ञापन

इसके बाद से ही बिहार की बगहा, पिपरासी, लौकरिया, नौरगिया पुलिस ने लगभग 50 किलोमीटर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
बिहार की सीमा से सटे ही यूपी के खड्डा, हनुमानगंज, जटहां और महराजगंज के सोहगीबरवा आदि थानाक्षेत्र के दियारा मिलते हैं। बदमाशों के आने की जानकारी होने पर खड्डा पुलिस भी सतर्क हो गई है।
बुधवार को खड्डा थाना और बिहार के नौरगिया थाने की पुलिस ने समन्वय बनाकर दियारा के सीमावर्ती इलाके मुजही, रजही, मदनपुर, नौरंगिया, शाहपुर, बालगोबिंद छपरा, विंध्याचलपुर, सालिकपुर,  महदेवाए आदि जगहों पर छापामारी की। हालांकि कोई बदमाश पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष खड्डा नवीन सिहं ने बताया कि बिहार पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दियारा में कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें