फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम गायब होने पर बिठाई जांच, एसडीएम को जिम्मा

Wed, 06 Jan 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज संस्था के चुनावों की प्रक्रिया के तहत बीडीसी के बामटा वार्ड में एक प्रत्याशी का नाम बैलेट पेपर से गायब होने जिला निर्वाचन विभाग ने जांच बिठा दी है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर हरीश गज्जू को इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में यह तथ्य जुटाए जाएंगे कि किस तरह से बैलेट पेपर से एक प्रत्याशी का नाम गायब हो गया।

एडीएम सदर इस मामले की पूरी तरह से जांच करने के बाद रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर को सौंपेंगे। गौरतलब है कि पंचायती राज संस्था के दूसरे चरण के लिए तीसरे दौर में हुए मतदान के दौरान बामटा बीडीसी की बैलेट पेपर में एक प्रत्याशी का नाम नहीं था।
विज्ञापन


हालांकि, इसे मिस प्रिंटिंग भी कहा जा रहा है। लेकिन, फिर भी प्रत्याशी का नाम नहीं होना कई सवालों को खड़ा कर रहा है। हालांकि बैलेट पेपर में प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह तो दे दिया गया था।

लेकिन, नाम की जगह इनमें से कोई भी नहीं (नोटा) लिखा हुआ था। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले को सुलझाने का काफी प्रयास किया लेकिन जनता नहीं मानी।

 लिहाजा, चुनाव रद्द करते हुए बुधवार को इसके लिए दोबारा से मतदान हुआ। वहीं इलाके के लोगों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन देकर सारे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की भी मांग की है। इसके तहत उपायुक्त बिलासपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडीएम को जांच का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा एसडीएम सदर को सौंपा गया है। एसडीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें