फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में खाताधारक से दस हजार की लूट

Fri, 29 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। पूर्वांचल बैंक की तमकुहीराज शाखा में रकम निकालने आए ग्राहक के हाथ से दो लुटेरों ने दस हजार रुपये छीन लिया और भाग गए। इस घटना के बाद व्यापारियों ने बैंक पहुंचकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उनका कहना था कि इससे पहले भी यहां इस तरह की घटना हो चुकी है। उसके बाद भी बैंक में सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंतजाम नहीं किए गए। यहां सीसी टीवी कैमरा नहीं लगा है।


शुक्रवार की दोपहर तरयासुजान थानाक्षेत्र स्थित भटवनिया नंबर दो निवासी राजकुमार गुप्ता पूर्वांचल बैंक की तमकुहीराज शाखा से रुपये निकालने आए थे।

उनके खाते में गन्ना मूल्य के भुगतान के रूप में रकम आई थी। वह दस हजार रुपये लेकर काउंटर के पास नोट गिन रहे थे। इसी दौरान दो किशोरवय लुटेरे पहुंचे और उनके हाथ से रुपये छीनकर भागने लगे। जब तक लोग उन दोनों को दौड़ाते, वे कहीं गायब हो गए।
विज्ञापन



घटना को लेकर बैंक परिसर में खलबली मच गई। उसके बाद व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए शाखा प्रबंधक का घेराव किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीत व्याहुत का कहना था कि कुछ माह पूर्व इसी तरह इस शाखा में आए एक ग्राहक के हाथ से 49 हजार रुपये लूटकर दो लड़के भाग गए थे।

उस घटना से न तो पुलिस ने ही सबक लिया और न ही बैंक प्रशासन ने। उसी समय बैंक प्रबंधक से शाखा परिसर में सीसी टीवी कैमरे लगवाने और गेट पर गार्ड नियुक्त करने की मांग की गई थी।

बाद में क्षेत्रीय प्रबंधक ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही कैमरे लगवा दिए जाएंगे। संजीत व्याहुत ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर कैमरे नहीं लगाए गए तो व्यापारी बैंक में ताला लगाकर आंदोलन करेंगे।


इस दौरान सर्वदेव गुप्ता, धर्मेंद्र मद्धेशिया, मनोज पटेल, संदीप मुस्कान, कृष्णा कुशवाहा, नरेंद्र गुप्ता, अनिल मद्धेशिया, अब्दुल्ला अंसारी, गणेश गुप्ता, सुनील चौरसिया, सुभाष गुप्ता, संतोष चौहान सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

इस बारे में पूर्वांचल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंध अतुल कुमार वर्मा का कहना है कि पूर्व की घटना की जानकारी उन्हें नहीं थी। इस घटना की जानकारी मिली है, जल्द ही सीसी टीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। वहीं चौकी प्रभारी हरेंद्र मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें