फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी ढहने से किशोरी की मौत, दो गंभीर

Sat, 02 Apr 2016 11:16 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
सोनम की मौत के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के घोरटप भिस्वा गांव में शनिवार को दोपहर में मिट्टी निकालने गईं तीन लड़कियों के ऊपर मिट्टी की अड़ार टूटकर गिर गई। इस घटना में एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि दो लड़कियों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घोरटप गांव की पांच-छह लड़कियां शनिवार को दोपहर में गांव के सिवान में स्थित कुटी के पास नहर में पीली मिट्टी निकालने गई हुई थीं। इनमें से 12 वर्षीया मीरा पुत्री हरिश्चंद्र, 11 वर्षीया निशा पुत्री जितेंद्र और 15 वर्षीया सोनम पुत्री दिनेश नहर में बने एक बड़ेे गड्ढे में उतर कर मिट्टी निकाल रही थीं।

जबकि साथ की अन्य लड़कियां वहां खड़ी थीं। अचानक गड्ढे के ऊपर की मिट्टी लड़कियों के ऊपर गिर पड़ी और तीनों लड़कियां मिट्टी के ढेर के नीचे दब गईं। वहां मौजूद अन्य लड़कियों ने जब यह देखा तो शोर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जिस पर वहां कुछ दूर पर मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मिट्टी में दबी तीनों लड़कियों को बाहर निकाला। लोगों की मदद से तीनों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने सोनम को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायल दो बच्चियों की हालत नाजुक होने के कारण गोरखपुर रेफर कर दिया।  इस हादसे के बाद सोनम के परिवार में हाहाकार मच गया। रोते बिलखते परिवार को गांव के लोग सांत्वना दे रहे थ्‍ाे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें