फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी और ने निकाल लिया आवास का धन

Fri, 18 Mar 2016 11:06 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
वास्‍तुु - फोटो : home vastu
विज्ञापन
दुदही। ब्लॉक के मिश्रौली गांव में दूसरे के खाते से इंदिरा आवास का धन निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। लाभार्थी की शिकायत पर सीडीओ ने दुदही ब्लॉक के बीडीओ को मामले की जांचकर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


दुदही ब्लॉक के मिश्रौली गांव निवासी बसंती देवी पत्नी बंका प्रसाद का बीपीएल कार्ड बना है। बसंती देवी ने पात्रता के आधार पर 2010 में इंदिरा आवास उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया लेकिन आवास नहीं मिला।

इस बीच एक माह पूर्व पडरौना से एक जांच टीम मिश्रौली गांव पहुंची और टीम के लोगों ने बसंती को अपना इंदिरा आवास दिखाने के लिए कहा। यह सुनकर बसंती सकते में आ गई। जांच टीम में शामिल लोगों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2010-11 में उसके नाम से आवंटित इंदिरा आवास के 33700 रुपये का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन


जांच टीम को बसंती ने बताया कि पात्रता के आधार पर इंदिरा आवास देने के लिए 2010 में उसकी तरफ से आवेदन किया गया था। उस दौरान ब्लॉक कार्यालय का कई बार उसने चक्कर लगाया लेकिन कुछ नहीं बताया गया। उधर, जांच टीम से मिली जानकारी के बाद बसंती ने सीडीओ के यहां शिकायत कर जांच कराने की मांग की।

उधर, इस तरह का मामला दुदही विकास खंड के बांसगांव के खाखड़ टोला और गिदहवां टोले में भी सामने आया है। पात्र लाभार्थियों ने शिकायत कर आरोप लगाया है कि उनके नाम से आवंटित इंदिरा आवास की धनराशि किसी और ने ले ली है।

उन लोगों ने शिकायत की जांच नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी है। इस संबंध में बीडीओ दुदही संजय श्रीवास्तव का कहना है कि सीडीओ के निर्देश पर शिकायत की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही रिपोर्ट सीडीओ को भेजी जाएगी। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें