फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जाते वक्त छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Wed, 10 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव से कस्बे के इंटर कॉलेज में पढ़ने आ रही नाबालिग छात्रा के साथ मंगलवार सुबह मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रा की पिटाई भी की। छात्रा का आरोप है कि मनबढ़ों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस मामले में आरोपी युवकों के घरवालों ने भी पुलिस में छात्रा के विरुद्ध शिकायत की है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा खड्डा स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने आ रही थी। छात्रा का आरोप है कि रास्ते में सुनसान देखकर कुछ युवक अक्सर ही गंदी बात करते हैं। ये युवक छात्रा से उसका मोबाइल नंबर भी मांगते रहते हैं। मंगलवार को भी उसका रास्ता रोककर छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उसका कपड़ा भी फट गया। बीचबचाव करने गए एक व्यक्ति को भी मनबढ़ों ने पीट दिया। घटना से आहत छात्रा वापस घर लौट गई और अपने पिता को पूरी बात बताई। 

पिता ने युवकों के गांव जाकर इसकी शिकायत की। आरोप है कि लड़कों के घरवाले गलती मानने के बजाय उससे ही उलझ गए। इसके बाद पीड़िता के पिता ने खड्डा थाने पर आकर मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, आरोपियों के परिवारीजनों ने भी नाबालिग छात्रा पर ही अपशब्द कहने व मारपीट का आरोप लगाते हुए खड्डा पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें