फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से सात घर जले

Tue, 03 May 2016 11:15 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
नकहवा गांव में ढिबरी से लगी आग से सात घर जल गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के नरकहवा गांव में सोमवार को देर रात ढिबरी से लगी आग से सात घर जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू किया। आग की चपेट में आने से घरों में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


हनुमानगंज थानाक्षेत्र के नरकहवा गांव निवासी इंद्रासन चौहान के घर में परिवार के लोगों ने सोमवार को रात में रोशनी के लिए घर में ढिबरी जलाई थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक घर में आग लग गई।

आग लगते ही परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई और परिवार के लोग शोर मचाते हुए घर के अंदर से बाहर भागे। शोर सुन गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते उसकी चपेट में इंद्रासन, जयलाल, कैलाश, राजेश, विजयी, प्रभू, उदई समेत सात लोगों के घर आ गए। इसी बीच गांव के लोगों को हनुमानगंज थाने की पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस गांव के लोगों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गई और काफी देर तक मेहनत करके किसी तरह से आग पर काबू किया। जब तक लोग आग बुझा पाते, घरों में रखे नकदी, आभूषण, अनाज, कपड़े आदि सामान जल कर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें