फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर से चार लाख की चोरी

Tue, 03 May 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षक के घर में सोमवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नगदी, गहनों सहित चार लाख की संपत्ति चुरा ली। घटना के समय घर की महिलाएं सो रहीं थीं। चोरों ने इतनी सफाई से वारदात की कि महिलाओं को उनकी आहट तक नहीं मिली। सुबह कमरे का ताला टूटा व सामान गायब देख वे सन्न रह गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन किया। चोरी
विज्ञापन


गए बक्से गांव के बाहर श्मशान घाट पर खाली मिले। माना जा रहा है कि चोरों ने यहीं सामान का बंटवारा किया होगा।  थाना व कस्बा आटा निवासी लालता प्रसाद अंबेडकर प्राइमरी स्कूल आटा में शिक्षक हैं। लालता प्रसाद के पुत्र गुड्डू की तबियत खराब थी तो वह उसका इलाज कराने सोमवार को झांसी चले गए। घर में उनकी तीन बहुएं थीं। सोमवार की रात करीब

दस बजे तीनाें बहुएं अपने-अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात किसी समय चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे दो बक्से चुरा ले गए। घटना के दौरान घर की महिलाएं सोती रहीं। उन्हें चोरी की भनक तकत नहीं लगी। सुबह जब वे जागीं तो कमरे का तला टूटा था और मेन दरवाजा खुला देख सन्न रह गई। अंदर
विज्ञापन


जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। महिलाओं के अनुसार चोर करीब 20 हजार रुपये नकद, 10 तोला सोने के गहने व एक किलो चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक करीब चार लाख की संपत्ति चोरी हुई है। पुलिस की छानबीन में खाली बक्से गांव के बाग श्मशान के पास मिले। इससे ये तय कि चोरों ने यहीं पर चोरी के माल का बंटवारा किया

है और बक्से छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई की बात कही है। बताते चलें कि आटा में इन दिनाें चोर गिरोह का आतंक है और अभी दो दिन पहले ही चोराें ने थाने से चंद कदम दूर पर पांच दुकानाें के ताले चटकाकर हजाराें रुपये का सामान चोरी क र लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें