फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शाचालक ने फल विक्रेता को चाकू घोंपा, मौत

Sat, 29 Oct 2016 11:04 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। शनिवार को नगर के कोतवाली रोड पर एक रिक्शा चालक ने फल विक्रेता को दिनदहाड़े चाकू घोंप दिया। सुभाष चौक और कोतवाली के बीच करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घायल फल विक्रेता को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिक्शा चालक मौके पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पडरौना के रोडवेज बस स्टेशन के सामने स्थित रिक्शा स्टैंड में दो रिक्शा चालक शनिवार की दोपहर में किसी बात को लेकर झगड़ने लगे। इसकी सूचना मिलने पर सुभाष चौक पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी उस ओर दौड़े तो रिक्शा चालक भागने लगे। बताया जा रहा है कि सुभाष चौक पर ही फल और जूस बेचने वाले रामकुमार शुक्ला उर्फ भोला (27) पुत्र स्व. ओमप्रकाश शुक्ला ने एक रिक्शा चालक को पकड़ लिया। इससे नाराज होकर मुन्ना नाम के उस रिक्शा चालक ने चाकू निकाल लिया और भोला को कोतवाली रोड पर दौड़ाने लगा। उसने मुख्य रेलवे ढाले से पहले ही भोला को पकड़ लिया और उनके पेट में चाकू घोंप दिया। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। घटनास्थल कोतवाली और पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी रिक्शा चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह पडरौना नगर के ही कसेरा टोली मुहल्ले का निवासी है। सड़क पर गिरकर छटपटा रहे रामकुमार उर्फ भोला को लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भोला अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। इस घटना के बाद उनके परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। इस संबंध में पडरौना के कोतवाल रायसाहब यादव का कहना था कि आरोपी मुन्ना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें