फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डिग्री के डॉक्टर को एसपी ने भेजा थाने

Tue, 01 Mar 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। मंगलवार को एसपी दीपक कुमार भट्ट ने रात्रि गश्त के दौरान टेकुआटार में सघन जांच की। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर की दुकान पर बिना डिग्री के अपने को डॉक्टर बता कर इलाज कर रहे एक व्यक्ति को पकड़कर रामकोला पुलिस के माध्यम से थाने भेज दिया।
विज्ञापन


टेकुआटार रात में आठ बजे पहुंचे एसपी ने पहले शराब की भट्ठी की जांच की। उसके बाद एसपी ने दुकानदारों से पूछताछ की। आगे बढे़ तो एक मेडिकल स्टोर की दुकान बंद होते देख शक हुआ और वह तत्काल दुकान पर पहुंच गए।

उन्होंने दुकान खुलवाया तो अन्दर एक महिला जो रामवर सिसवा की रहने वाली बता रही थी, उससे पूछताछ की। उसके बाद महिला का इलाज कर रहे व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह डॉक्टर नहीं है।
विज्ञापन



जबकि महिला और उसके साथ आए लोगों ने उसे ही डॉक्टर बताया। उसके बाद उसकी डिग्री मांगी गई तो नहीं दिखा पाया। इस पर उन्होंने एसओ सौदागर राय से उसे पकड़कर थाने ले जाने की हिदायत दी। इस संबंध में एसपी दीपक कुमार भट्ट ने कहा कि गैर कानूनी काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें