गाड़ी पर लादकर क्षतिग्रस्त बाइक को ले जाते हुए।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
ढाढ़ा। हाटा कोतवाली के गांव बढ़या खुर्द के टोला उपासपुर के सामने फोरलेन पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज सुकरौली पीएचसी में हो रहा है। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार को हाइवे पर उपासपुर गांव के सामने एक बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। इस हादसे में हाटा कोतवाली के डुमरी मलांव निवासी बाइक सवार 35 वर्षीय राजेश पुत्र धन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा बाइक सवार 25 वर्षीय सुभाष पुत्र विजयी प्रसाद घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल सुभाष को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया। हाटा कोतवाली पुलिस ने मृत राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।