फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, एक घायल

Tue, 30 Aug 2016 11:15 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। फोरलेन स्थित सियरहां गांव के पास मंगलवार को मालवाहन से बाइक भिड़ गई। इस हादसे में सीमावर्ती बिहार प्रांत के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तमकुही सीएचसी में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

सीमावर्ती बिहार प्रांत के कटेया थाना क्षेत्र स्थित मंझरिया गांव निवासी अशोक मद्धेशिया (25) एवं इसी थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार निवासी दीपक सिंह (24) मंगलवार की सुबह तमकुहीराज की ओर से बिहार की ओर जा रहे थे। तरयासुजान थाना क्षेत्र स्थित सियरहां गांव के सामने डिवाइडर तोड़कर बनाई गई क्रासिंग से दूसरी लेन में जाते वक्त इनकी बाइक अचानक सामने आई तेज रफ्तार मालवाहन से भिड़ गई। इस हादसे में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। बहादुरपुर पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही भेजवाया। इलाज के दौरान अशोक मद्धेशिया की मौत हो गई, जबकि घायल दीपक सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें