रामकोला। कुश्ाीनगर के रामकाेला थाना क्षेत्र के विजयपुर नगहवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर रविवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में छह लोग घायल हो गए। इन घायलों में महिलाएं भी हैं। सभी को रामकोला सीएचसी लाया गया, जहां इलाज के बाद इन परिवारों के लोगों ने थाने में तहरीर दी।
विजयपुर नगहवा गांव के निवासी रामनरेश, अकलू, अजय, संजय, समरजीत, दीपक और विनोद की जमीन अलग बगल है। इनका आरोप है कि एक बाहरी व्यक्ति अपने साथ आए लोगों को अपने प्रभाव के बल पर रविवार की शाम को कब्जा दिलाने लगा। इसका विरोध किया गया तो उसके साथ आए लोगों ने हमला कर दिया। इस विवाद में लीलावती देवी, माला देवी, फूलवंती देवी, वंदना, पुनीता और रामप्रित प्रसाद घायल हो गए। इन सभी का इलाज रामकोला सीएचसी में कराने के बाद थाने में तहरीर दी गई। इस संबंध में रामकोला थाने के एसओ अनिल कुमार का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।