फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों को चोरों ने खंगाला, लाखों की चोरी

Mon, 05 Feb 2018 12:08 AM IST
ballia
विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ में दो घरों में चोरी के बाद चोरों द्वारा फेंका गया टूटा बाक्स तथा बिखरे सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस चौकी से सटे दो घरों मे शनिवार की रात छत के सहारे अंदर घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिये। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। क्षेत्र मे आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों मे दहशत व्याप्त है। साथ ही स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाहियों की कार्य शैली पर भी सवाल उठाये जा रहे है।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ पुलिस चौकी के पास बीती रात चोरों ने एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता सहित दो घरों मे सो रहे परिजनों के कमरों की बाहरी कुंडी लगाकर से नगदी समेत लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिये।

चोरी की पहली घटना गांव के संजय ओझा के घर घटी। बाहरी छज्जे के सहारे घर मे घुसे चोरों ने सो रही 55 वर्षीय महिला के कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर एक कमरों के तीन बक्सों व दो अटैची का ताला तोड़ करीब बीस हजार नगद तथा एक लाख से भी अधिक के आभूषण पर बड़े ही इत्मीनान से हाथ साफ कर दिये। इसके बाद इनके छत के छज्जे के सहारे पत्रकार के घर के अंदर पहुंच दो कमरों मे सो रहे परिजनों के बाहरी कुंडी बंद कर एक कमरे का ताला तोड़ पांच हजार नगद तथा हजारों के मूल्य के गहने पार कर दिये। घर के अंदर खटपट की आवाज सुन पीड़ित की नींद खुल गयी। बारामदे मे सोया गृहस्वामी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, कमरों की बाहरी कुंडी बंद होने से महिलाएं दरवाजा नही खोल पा रही थी। घर का मुखिया जब तक पड़ोस के छत के सहारे घर मे प्रवेश किया तब तक चोर माल सहित चम्पत हो गये थे। पीड़ितों ने घटना की जानकारी डायल 100 के साथ ही स्थानीय पुलिस चौकी पर दी। सूचना के बाद पहुंचे चौकी के सिपाहियों को चोरों द्वारा इत्मीनान से दोनों घरों के तोड़े गये आधा दर्जन से अधिक बक्सों व अटैचियो के ताले मुंह चिढ़ा रहे थे साथ ही घटना स्थल से सटे चौकी के आधा दर्जन से अधिक स्टाफो के ड्यूटी व गश्त को भी बखूबी बयां कर रहे थे।
विज्ञापन


बांसडीहरोड ः सुरेमनपुर पिपरपाती गांव निवासी शिवकुमार कनौजिया शनिवार की रात पूरे परिवार के साथ दूसरे कमरे में सोने चले गए। इसी बीच रात को किसी समय चोरों ने घर के दरवाजे को चाबी से खोलकर दूसरे कमरे में प्रवेश कर गए। सुबह में जब नींद खुली तो परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की मानें तो घर में रखे 25 हजार नकदी, आभूषण सहित कीमती साड़ियां चोर चुरा ले गए। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें