रामकोला। थाना क्षेत्र के अमडरिया में एक दुकान से उधारी में सामान मांगने के दौरान बकाया मांगने पर दुकानदार से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उधार सामान लेने पहुंचे व्यक्ति ने अपने साथियों के मिलकर दुकानदार और उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया।
मारपीट में घायल दुकानकार और उसके पुत्र को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आरोप है कि दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। अमडरिया गांव में सुरेश गुप्ता की किराना की दुकान है। उनके पुत्र कमलेश गुप्ता ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति को पूर्व 12 हजार उधार में दिए गए थे। जब वह उधारी में सामान लेने आए तो उनसे उधार में दिए गए रुपयों की मांग की गई।
इस बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कुछ अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने साथियों के मिलकर दुकानदार और उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। दुकान में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही रामकोला पुलिस गांव में पहुंची और घायल पिता पुत्र को रामकोला सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया।