फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे के अंदर चार लोगों की मौत    

Tue, 14 Mar 2017 11:12 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज।      
विज्ञापन

रविवार की रात से सोमवार की रात तक के 24 घंटे के भीतर इस क्षेत्र में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग कारणों से हुई इन मौतों ने होली की उमंग फीकी कर दी।      
तमकुहीराज के खानसामा टोला निवासी नंदकिशोर ठाकुर रविवार की रात सम्मत जलाने के बाद घर लौटकर सो गए। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवारवाले इलाज के लिए तमकुही सीएचसी लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार की रात में ही सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया कोट गांव में 22 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई की तहरीर पर सेवरही पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।       
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार की रात तरयासुजान थानाक्षेत्र के हरिहरपुर में फोरलेन के किनारे स्थित एक ढाबे पर कार्य करने वाले हाटा निवासी राजकुमार की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब पीने से राजकुमार की मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।       
विज्ञापन

मंगलवार को सेवरही थानाक्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव निवासी पप्पू अपने ही गांव में हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित बाइक समेत पक्का मकान से टकराकर घायल हुए पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें