विरोध करने पर उन व्यक्तियों ने पिटाई कर दी।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। कसया थानाक्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर गांव की एक महिला बुधवार से ही कलेक्ट्रेट के बाहर अनशन कर रही है। महिला अपनी मां की पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी के लिए चार दिन से अड़ी है।
महिला का आरोप है कि विपक्षियों ने शनिवार को अनशनस्थल पर पहुंचकर उसकी और बच्चों की पिटाई की। अनशन कर रहीं कुड़वा दिलीपनगर की सेनू का कहना था कि दो फरवरी को दीवानी कचहरी कसया जाते समय कुछ व्यक्तियों ने उनकी मां को घेर लिया था और उनके पास रखे जमीन संबंधी कागजात छीनने लगे।
उनकी मां के विरोध करने पर उन व्यक्तियों ने पिटाई कर दी। इसकी शिकायत डीएम कार्यालय में की गई, लेकिन अब तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह कलेक्ट्रेट के बाहर शनिवार को भी अनशन पर रहीं। इस दौरान जयहिंद, किसमती, सरिता, कृष्णा, हींगराज आदि मौजूद रहे।