फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी 

Sun, 09 Oct 2016 11:24 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
आग - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी चौराहे पर शार्ट सर्किट के कारण एक किराने की दुकान में शनिवार की रात करीब 12 बजे आग लग गई। इससे दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान जल गए। काफी देर तक वहां अफरा-तफरी की स्थिति रही। 
विज्ञापन


खिरिया गांव के निवासी हरिलाल कुशवाहा की नोनियापट्टी चौराहे पर किराने की दुकान है। रोज की भांति रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में करीब 12 बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठते देख चौराहे पर भीड़ जुट गई। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखे सामान पूरी तरह जल चुके थे। हरिलाल ने बताया कि दुकान में रखे 20 हजार रुपये नकद, रेफ्रिजरेटर के साथ-साथ किराने के सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें