फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 18 Jul 2016 11:15 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
रामकोला। रविवार की रात कस्बे में हुई मार्ग दुर्घटना के मामले में पुलिस ने यहां के एक सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस हादसे में घायल महिला का अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अहिरौली कुस्मही के लाला टोला निवासी सुरेश श्रीवास्तव के बेटे विपिन श्रीवास्तव रविवार की रात अपनी मां मीना श्रीवास्तव को रामकोला सीएचसी से इलाज के बाद लेकर घर जा रहे थे। नगर पंचायत कार्यालय के सामने इनकी बाइक को रामकोला थाने पर तैनात सिपाही की गाड़ी से ठोकर लग गई थी। इस हादसे में विपिन की मौत हो गई थी कि उसकी मां मीना श्रीवास्तव का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। 
एसओ श्यामलाल यादव के अनुसार इस मामले में सुरेश श्रीवास्तव की तहरीर पर सिपाही विशाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें