फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे बढ़ई की गला रेतकर हत्या

Thu, 30 Jun 2016 11:52 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
 बृहस्पतिवार भोर में हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव पकड़ी दास में पत्नी के साथ झोपड़ी में सो रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर उठी पत्नी ने शोर मचाया तो तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव लालीपार निवासी 45 वर्षीय राजकुमार की शादी कई वर्ष पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव पकड़ी दास में हुई थी। ससुराल में नेवासा पाकर राजकुमार पत्नी और बच्चों के साथ यहीं रहने लगा। बढ़ई का काम करने वाले राजकुमार ने गांव के पूरब तरफ नहर के बगल में एक झोपड़ी डाल रखी थी। बुधवार रात वह पत्नी उर्मिला के साथ इसी झोपड़ी में सोया था।

पत्नी के अनुसार भोर में करीब तीन बजे अचानक पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर उठी तो देखा कि बगल के गांव का एक युवक उनके गले पर चाकू से वार कर रहा है। पत्नी के अनुसार उसने शोर मचाया तो आरोपी उसके पति को छोड़कर भाग निकला। तब तक गांव के तमाम लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर हाटा कोतवाली पुलिस भी पहुंची। लोग राजकुमार को लेकर हाटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


गांव पहुंची पुलिस ने राजकुमार के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पत्नी उर्मिला देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन डूमरी गांव निवासी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस हत्याकांड के विभिन्न पहलुओं की जांच कर  रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें