फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल

Thu, 30 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर छितौना मजरे गोला का पूरा गांव में गुरुवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में दोनों पक्षों के लोग शमिल हैं। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कल्याणपुर छितौना मजरे गोला का पूरा निवासी सीताराम विश्वकर्मा के घर के पीछे आबादी की जमीन है। गुरुवार सुबह तकरीबन 9 बजे एक पक्ष ने दीवार का निर्माण शुरू कर दिया। इसका विरोध सीताराम व उसकी पुत्री पूर्णिमा ने किया तो विपक्षी इंदल, नरोत्तम, पुरुषोत्तम व संतराम ने लाठी डंडे से सीताराम विश्वकर्मा के परिवारीजनों पर हमला बोल दिया।

दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में सीताराम की आंख व शरीर पर चोटों आईं हैं। वहीं बेटी पूर्णिमा के आंख व गाल पर चोंटे आई्, जबकि विपक्षी मंगलावती के सिर में व पुरुषोत्तम के नाक में चोट आई। शोरगुल सुन कर दोड़े ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सीताराम व उसकी बेटी ने घायलावस्था में ही तारुन थाने पहुंच कर पांच आरोपियों के खिलाफ  नामजद तहरीर दी है, जबकि मंगलावती ने सीताराम, पूर्णिमा व इनकी मां के खिलाफ  तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्त्रस्म सिंह ने बताया कि सभी चोटहिलों का परीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें