फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से बाइक चालक घायल

Mon, 28 Mar 2016 10:57 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
नाराज लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आने से सोमवार की सुबह सोहरौना गांव के पास एक व्यक्ति घायल हो गया। इससे नाराज लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नेबुआ गांव के निवासी शत्रुघभन शुक्ला बाइक से किसी रिश्तेदार को पहुंचाने रवींद्रनगर आए थे। उन्हें छोड़कर घर वापस जा रहे थे। कसया की तरफ से आ रही अनुबंधित बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे शत्रुघभन घायल हो गए। इसके बाद चालक बस लेकर भागने लगा। बस नहीं  रोकने पर नाराज लोगाें ने दौड़ाकर बस रोका और उसके शीशे तोड़ दिए। घायल व्यक्ति ने पडरौना कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस बस को कोतवाली लेकर चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें