फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मां-बेटी के जले हुए शव मिले

Thu, 19 May 2016 11:26 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में एक विवाहिता और उसकी तीन वर्ष की बेटी की जल जाने से मौत हो गई। ससुरालवालों ने आनन-फानन में शवों को जला दिया।
विज्ञापन


सूचना मिली तो मृतका के मायकेवाले पहुंचे और हंगामा किया। उसके बाद ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देउरवा गांव के निवासी अवधेश यादव की बहन अनीता की शादी पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी श्रवण यादव के पुत्र संतोष से लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को दिन के लगभग ग्यारह बजे संतोष यादव के घर में धुआं उठते देख लोग पहुंचे। कमरे में अनीता और उनकी तीन वर्ष की बेटी रितिका का शव पड़ा था। दोनों शव जले हुए थे। उस समय घर पर कोई सदस्य नहीं था। सूचना मिलने पर संतोष पहुंचे और लोगों की मदद से शवों का अंतिम संस्कार हुआ।


खबर मिलने पर अनीता के मायकेवाले भी पहुंचे। उन्होंने हो-हल्ला करने के बाद थाने पहुंचे, जहां मृतका के भाई अवधेश ने अपनी बहन के पति, देवर, सास, ननद और ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में पटहेरवा के एसओ जितेंद्र कुमार यादव का कहना था कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें