फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर बद्रीपुर में बस से टकराई जाइलो, लगा जाम

Thu, 19 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से पांवटा कालाअंब मार्ग पर बद्रीपुर चौक पर एक जाईलों गाड़ी खड़ी बस में टक्कर मार दी। इससे दोनों पक्षों के बीच करीब 15 मिनट तक बहस होती रही जिससे पांवटा से बद्रीपुर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारे लग गई। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार एक एचआरटीसी की बस पांवटा बस स्टैंड से बद्रीपुर की ओर जा रही थी। रेट लाईट होने पर बस चौक पर खड़ी हो गई। इसके साथ एक जाईलों समेत छोटे वाहन भी खड़े हो गए। ग्रीन लाईट होने पर जाईलों खड़ी एचआरटीसी बस में टकरा गई जिससे करीब 15 मिनट तक दोनों वाहन चालकों के बीच बहस होती रही। इससे चौक पर पांवटा की ओर से जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।

उधर, ट्रैफिक इंचार्ज पांवटा मेहर सिंह ने बताया कि जल्द ही एनएच को वाहनों के लिए खुलवा दिया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें