फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में शव मिला

Mon, 23 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पटहेरवा थाना क्षेत्र के पुरैना कटेया गांव में स्थित गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। उसकी उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन


 पहचान छुपाने के लिए चेहरे को केमिकल या अन्य किसी पदार्थ को डाला गया था। शरीर पर कई जगह हल्के जख्म के निशान भी थे। मृतक की जेब से पुलिस को दो छोटे-छोटे कागज के टुकड़े मिले हैं। उस पर अस्पष्ट रूप में कुछ लिखा हुआ था।

रविवार अपराह्न लगभग तीन बजे गांव के कुछ लोग चारा काटने के लिए गांव के पश्चिम सरेह में गए थे। इस दौरान गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव देखने पर किसी ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव मिलने की जानकारी पर भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पटहेरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को खेत से बाहर निकलवाया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मृतक के चेहरे पर कोई केमिकल डाला गया है। इस वजह से चेहरा झुलस गया गया और पहचान में नहीं आ रहा था।

इस संबंध में एसओ जितेंद्र यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें