फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सेना के जवान को मारी गोली

Thu, 14 Jul 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
दीवार पर लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुशीनगर। घर से पडरौना जा रहे सेना के जवान को बुधवार की देर रात बदमाशों ने जटहां बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसाछापर बाजार के पास गोली मार दी। गोली जवान के पैर में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर घरवाले मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए एयरफोर्स अस्पताल गोरखपुर ले गए। कमांडो की ट्रेनिंग कर चुका जवान लखनऊ में तैनात बताया जाता है। 
विज्ञापन

जटहा बाजार थाना क्षेत्र के गांव चिरगोड़ा टोला सेवक छपरा निवासी जयप्रकाश यादव का पुत्र अभिनेश उर्फ रमेश यादव (32) कुछ वर्ष पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुआ है। कमांडो ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसकी ड्यूटी लखनऊ में वीआईपी सुरक्षा इकाई में लगी है। अभिषेक कुछ दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ है। बुधवार की रात एक मांगलिक कार्यक्रम से अपने गांव गया और फिर पडरौना के लिए चल दिया। अभिषेक के अनुसार मंसाछापर बाजार के पास सड़क के किनारे खड़े नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोकने का इशारा किया। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। एक गोली बाइक पर, जबकि दूसरी बाएं पैर के जंघे में लगी। घायल अभिषेक ने फोन कर घरवालों को सूचना दी। घरवालों ने रात में ही जवान को गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया। घारवालों का कहना है कि उनसे किसी कोइ दुश्मनी नहीं है इस लिए किसी पर शक करना मुश्किल है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ राणा राजेश सिंह ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें