खड्डा। खड्डा इलाके में एक युवक पर किशोरी के साथ मनमानी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक दूसरे के घर में घुसकर किशोरी की छोड़ी बहन को बंधक बना लिया और उसकी बड़ी बहन के साथ जबरदस्ती करके उसे अगवा कर लिया। घटना मंगलवार की है।
विज्ञापन
उस दौरान घर में दोनों बहनों के अलावा और कोई नहीं था। पुलिस को सूचना दे दी गई है। एक गांव के रहने वाले शख्स ने तहरीर में लिखा है कि मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी खेत में गन्ना छिलने गई थी।