फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम मैनेजर से तमंचे के बल पर लूटे 75 हजार

Wed, 13 Jan 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सुभाषनगर कालोनी में बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी के मैनेजर से तमंचे के बल पर 75 हजार रुपये लूट लिए। बिना नंबर वाली बाइक पर सामने से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने मैनेजर का रास्ता रोका और तमंचा लगाकर नगदी से भरा बैग छीन लिया। पुलिस ने शहर भर में चेकिंग की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

बीएसएम तिराहे स्थित छवि गैस एजेंसी का गोदाम पनियाला रोड पर है। गैस गोदाम मैनेजर सतीश कुमार यादव बुधवार को दिन में करीब एक बजे खाना खाने बाइक पर घर आ रहे थे। सुभाषनगर की गली नंबर नौ में घर पहुंचने से पहले ही आठ नंबर गली में दो बाइक सवार बदमाश सामने से आए और उनकी बाइक के सामने बाइक अड़ाकर रास्ता रोक लिया। बाइक से उतरे एक बदमाश ने तमंचा निकालकर सतीश यादव के पेट पर लगाया और कंधे से बैग उतारकर फरार हो गए। एकाएक हुई इस वारदात से सतीश यादव बदहवास हो गए। कुछ मिनट बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया।
लूट की सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी महेश्वर पुर्वाल, एसओजी प्रभारी एनके बचकोटी मौके पर पहुंचे और आरोपियों का हुलिया लेकर शहर में चेकिंग शुरू करा दी गई। इसके बाद एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने भी घटना की जानकारी ली। मैनेजर सतीश यादव ने बताया कि बैग में 75 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए गोदाम से लाए थे। बदमाशों का चेहरा ढका होने के कारण वह पहचान नहीं कर पाए। काली बाइक पर नंबर भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें