फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर मां, बहन को पीटा

Wed, 13 Jul 2016 11:17 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह दूध लेने गई युवती के साथ युवकों ने छेड़खानी और दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर युवकों ने बाद में युवती के घर में घुसकर उसे तथा उसकी मां-बहन को पीटकर घायल कर दिया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के चलते इसे लेकर गांव का माहौल गर्म है। हियुवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गांव जाकर पीड़ित पक्ष से बात की तथा पुलिस पर तहरीर बदलने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के अनुसार बुधवार की सुबह युवती घर से कुछ दूरी पर स्थित एक व्यक्ति के यहां दूध लाने जा रही थी। रास्ते में मौजूद दूसरे वर्ग के युवक फब्ती कसने लगे। युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की, जिसके बाद वह भाग कर वापस घर आ गई। युवती ने मां और बहन को आपबीती सुनाई। युवती के पिता विदेश रहते हैं, इसलिए मां ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी देते हुए युवकों को समझाने और उलाहना देने की बात कही। लोगों ने इन युवकों से इस संबंध में पूछताछ की तो वे लोग कुछ देर बाद युवती के घर आकर धमकी देने लगे। युवती और उसकी मां ने कार्रवाई की बात कही तो नाराज युवकों ने घर में घुसकर पिटाई की। इनकी पिटाई से पीड़ित युवती, उसकी मां और बहन को गंभीर चोटें आईं। हल्ला होने पर जुटे गांव लोगों ने पिटाई से घायल मां-बेटियों को इलाज के लिए सीएचसी तमकुही पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 

घटना की जानकारी होने पर दोपहर बाद हियुवा के तहसील प्रभारी अवधेश आर्य की अगुवाई में कार्यकर्ता गांव गए और मामले की जानकारी ली। वहां से थाने जाकर कार्रवाई की मांग की। हियुवा कार्यकर्ताओं ने इस मामले को दबाने के लिए पुलिस पर तहरीर बदलवाने के लिए प्रयास का भी आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो हियुवा थाने का घेराव करेगी।  इस सबंध में एसओ तरयासुजान निर्भय सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें