फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या, कई घंटे बाद मिला शव

Sat, 19 Nov 2016 11:29 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जटहा बाजार। शुक्रवार की देर रात विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के डुमरा टोले में 28 वर्षीया महिला की गला कसकर हत्या कर दी गई। शव को घर के पीछे बांस की कोठ में फंदे से लटका दिया गया था। जानकारी होने पर जब जटहां बाजार पुलिस और महिला के रिश्तेदार वहां पहुंचे तो शव गायब था। भोर में महिला का शव उसके घर में ही मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुरालवाले घटना के बाद से ही फरार हैं।
विज्ञापन


जटहा बाजार थाने के विशुनपुरा बुजुर्ग स्थित डुमरा टोला निवासी व्यास चौहान की पत्नी ममता (28) की मौत की खबर शुक्रवार की रात में ही उसके मामा खजुरिया गांव निवासी जगत चौहान को मिली थी। रात में ही वे ममता के घर पहुंचे तो वहां कोई सदस्य नहीं मिला। बताया गया कि शव घर के पीछे बांस की कोठ में फंदे से लटक रहा है लेकिन पुलिस वहां पहुंची तो कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस, महिला के रिश्तेदार और गांव के तमाम लोग शव की तलाश करने लगे। भोर में उसका शव घर में ही मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मामा जगत चौहान ने सास, ससुर, देवर, ननद और पति पर दहेज के लिए आएदिन ममता को प्रताड़ित करने और शुक्रवार की रात पीटने के बाद गला कस कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी हैं। इस संबंध में एसआई डीएन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें