फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी पर झोंका फायर

Sat, 19 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
विज्ञापन
दुकान बंद कर घर जा रहे किराना व्यवसायी से लूट का प्रयास असफल होने पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से फायर झोंक मौके से फरार हो गए। गोली किराना व्यवसायी के पैर में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम इलियासपुर निवासी चंद्र नरायन वर्मा पुत्र हरिप्रसाद की भिलवल चौराहे पर किराना की दुकान है। शनिवार शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर वह बाइक से घर जा रहा थे। उसके पास करीब 50 हजार रुपये की नगदी थी।

इलियासपुर से छेदापुरवा संपर्क मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आए लाल रंग की पल्सर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर चंद्र नरायन को रोक लिया और उससे रुपये छीनने लगे। चंद्र नरायन ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। लेकिन फिर भी उसने बैग नहीं छीनने दिया। लूट में असफल रहने पर बदमाशों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


गोली चंद्र नारायन के दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी  जिससे वह गिर पड़ा। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक जावेद इकबाल खा का कहना है कि सूचना पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची है और घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें