फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में पीछे से आए ट्रक में मारी टक्कर 

Wed, 24 Aug 2016 10:54 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पटहेरवा। बुधवार की भोर में पटहेरवा ओवरब्रिज की ढलान पहले से खड़े ट्रक से पीछे से आया दूसरा ट्रक टकरा गया। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के चलते यह लेन पूरी तरह से जाम हो गई। इसके चलते इस लेन की गाड़ियों को सर्विस लेन और सड़क की दूसरी लेन से निकाला गया। करीब छह घंटे बाद ट्रकों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया गया। घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात में फोरलेन स्थित पटहेरवा ओवरब्रिज की ढलान पर एक ट्रक पंक्चर हो गया था। चालक गाड़ी का पहिया बदल रहा था। भोर में करीब पांच बजे पीछे से आए ट्रक ने पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे टक्कर मारने वाले ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसका चालक दबकर घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को बाहर निकालकर इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल ड्राइवर मुजफ्फरपुर जिला निवासी भूषण सिंह बताया जा रहा है। इस हादसे के चलते ओवरब्रिज की एक लेन पूरी तरह से बंद हो गई। इसके चलते गाड़ियों को ओवरब्रिज की सर्विस लेन से निकाला गया। करीब छह घंटे बाद क्रेन से दोनों ट्रकों को हटवाया गया, इसके बाद आवागमन बहाल हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें