फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में चार लोग घायल
विज्ञापन

खड्डा। हनुमानगंगज और खड्डा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार लोग घायल हो गए। दो लोगों का पीएचसी खड्डा में इलाज चल रहा है। दो घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
खड्डा क्षेत्र के अहिरौली के नौकाटोला निवासी ब्रह्मा सिंह (48) व हरिकेश (25) साइकिल से बैंक जा रहे थे। जखिनिया के समीप टेंपो की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। घायलों को पीएचसी खड्डा में भर्ती कराया गया। बाद में हरिकेश को जिला अस्पताल भेजा गया। दूसरी घटना पनियहवा चौराहे पर हुई। गुलरिहा रेग्यूलेटर निवासी सत्यानारायण विश्वकर्मा (55) व महाजन गुप्ता (65) बाइक से पनियहवा घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पनियहवा के पास उन्हें बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। उपचार के बाद महाजन को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक घायल
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा-पनियहवा मार्ग पर मंगलवार की शाम दो बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव निवासी अनिल (35) मंगलवार को पनियहवां आए थे। इधर से लौटते वक्त हनुमानगंज थाना के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
000000
गंगेश्वर त्रिपाठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें