फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव की रहने वाली है किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में डांस प्रतियोगिता में कुशीनगर की किशोरी की मौत
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा डांस का वीडियो
विशुनपुरा क्षेत्र के कोकिल पट्टी गांव के लोग गमगीन
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही (कुशीनगर)। जनपद के विशुनपुरा क्षेत्र के कोकिल पट्टी गांव की किशोरी की बुधवार को मुंबई में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में कार्यक्रम दौरान स्टेज पर गिरकर मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी गमगीन हो गए। परिजनों ने मुंबई में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सोशल मीडिया पर उससे संबंधित 40 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विशुनपुरा क्षेत्र के कोकिल पट्टी गांव निवासी भरत शर्मा चार वर्षों से मुंबई में सैलून चलाते हैं। वह कांदिवली में पत्नी मीरा, पुत्री अनीषा (13), लाडली (10) और शिवानी (8) के साथ रहते हैं। बड़ी पुत्री मनीषा (17) कोकिल पट्टी में रहती है। बताया जाता है कि बुधवार को कांदिवली में स्कूली बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। विजेता को डेढ़ लाख रुपये पुरस्कार मिलना था। बचपन से ही नृत्य में रुचि रखने वाली अनीषा भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी। अनीषा से पहले किसी अन्य प्रतिभागी का कार्यक्रम था, लेकिन वह तैयार नहीं था। अनीषा ने पहले नृत्य की इच्छा जताई। आयोजकों ने भी उसे इजाजत दे दी। वायरल हो रहे 40 सेकंड के वीडियो में वह डांस के दौरान गिरते हुई दिखती है। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी का अंतिम संस्कार मुंबई में ही कर दिया गया है। जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची, तो कोकिलपट्टी में लोग गमगीन हो गए। हर कोई उसके घर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने लगा। उधर, परिजनों के चीत्कार से हर किसी का कलेजा दहल जा रहा है। बुजुर्ग दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल था। बहन मनीषा भी रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। परिजनों के मुताबिक भरत शर्मा परिवार के साथ रविवार को घर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें