फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिनों से गायब बालक का शर्ट व जूता मिला

Sat, 07 Jul 2018 11:34 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बंगरा से नौ दिन पूर्व अपहृत बालक की खोज में शनिवार को पुलिस टीम ने गांव में छानबीन की। इस दौरान गांव में स्थित एक बांस के कोठ से बालक का कपड़ा व एक जगह से जूता मिला है। डॉग स्क्वायड की टीम देर शाम तक गांव व आसपास के खेतों में घूमती रही। लेकिन बारिश होने के कारण खोजी कुत्ता भी सफल नहीं हो सका। मौके पर पहुंचे एसपी, एएसपी व सीओ ने परिजनों व गांव के लोगों से जानकारी ली। वहीं कपड़े व जूते की बरामदगी होने के बाद गांव के लोग अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर बंगरा में बीते 29 जून की रात में करीब नौ बजे भगवान पटेल का 15 वर्षीय पुत्र सूरज पटेल पड़ोस में आए बारात में आर्केष्ट्रा देखने गया था। वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने बारात में जा पहुंचे, लेकिन बालक का कहीं भी पता नहीं चल सका। तीन दिन तक परिजन इस इंतजार में खोजबीन करते रहे कि वह घर लौट आएगा। बालक के वापस न लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना तीन दिनों बाद थाने पर दी। चार जुलाई को बालक के पिता के मोबाइल पर लड़के के बदले चार लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। जिससे परिवार सदमे में आ गया। घरवालों ने थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने शक के आधार पर छह-सात लोगों से पूछताछ शुरू किया। एएसपी हरिगोविंद व सीओ आरके तिवारी भी गांव पहुंचे। शाम को एसपी अशोक कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ आरके तिवारी ने बताया कि डॉग स्क्वायड की मदद से बालक की तलाश की जा रही है। बारिश हो जाने के कारण खोजी कुत्ता सफल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें