फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल एसआई ने दस नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के करमैनी डीह गांव में रविवार की रात यूपी 100 वाहन के एसआई और सिपाही से मारपीट हो गई। हमलावरों ने गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसआई ने दस नामजद और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम करमैनी डीह गांव में निर्माण के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। उस घटना में आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 की पुलिस पहुंची। घायलों को लेकर पुलिस खुद ही अस्पताल ले जाने लगी। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। उनकी पिटाई से एसआई दिनेश यादव और सिपाही उमेश यादव घायल हो गए। उन व्यक्तियों ने यूपी 100 वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। एसआई दिनेश यादव ने उस गांव के दस ज्ञात और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पटहेरवा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ उमाशंकर यादव का कहना था कि घटना की जानकारी है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें