ढाढ़ा (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली के सुकरौली में एक युवक को बाइक चोरी करते समय पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर भी दे दी है।
सुकरौली बाजार के रहने वाले संतोष मद्देशिया की सुकरौली बाजार में हाइवे के सर्विस लेन से सटे मोबाइल की दुकान है। शाम को एक व्यक्ति गाड़ी को चालू कर ले जाने लगा तभी संतोष मद्धेशिया की नजर उस पर पड़ गई। शोर मचाया तो लोगों ने उसे घेरकर बाइक समेत पकड़ लिया। सुकरौली पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे जिन्हें पकड़े गए युवक को सौंप दिया गया।