मोबाइल नहीं देने पर युवक को मारा चाकू
तमकुहीराज। तुर्कपट्टी क्षेत्र के बरवा-राजापाकड़ गांव के बीच में शनिवार को मोबाइल देने से इंकार करने पर तीन युवकों ने पिटाई की और चाकू से वार कर आरोपी भाग निकले। घायल को लोग पहले सीएचसी तमकुही ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बरवा राजापाकड़ के भरवलिया निवासी पिंटू चौहान शनिवार की सुबह बरवा जा रहे थे। रास्ते में तीन युवक पुलिया पर बैठे थे। युवकों ने पिंटू से उसका मोबाइल फोन मांगा। इंकार करने पर तीनोें ने उसकी पिटाई कर दी। उसी बीच एक युवक ने पिंटू को चाकू मार कर घायल कर दिया। शोर सुन कर जब तक लोग वहां पहुंचते कि तीनों भाग निकले। एसओ ने बताया कि अभी तक मामले की कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।