फंदे से लटकते मिली महिला की लाश
सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी विनोद कुमार की पत्नी सुशीला (26) शनिवार दोपहर में घर में अकेली थी। दोपहर बाद जब उसकी सास घर लौटी तो सुशीला का शव कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटक रहा था। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।