फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों के बीच चले ईंट-पत्थर, 16 लोग घायल

Wed, 30 May 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
खिरकिया में विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार। पडरौना कोतवाली के खिरकिया गांव की हरिजन बस्ती में मंगलवार दोपहर बाद बाइक से तीन वर्षीय बच्ची को टक्कर लग गई। इस घटना ने गांव के दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक विवाद का रूप ले लिया। बाइक चला रहे युवक की पिटाई के बाद माहौल बिगड़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। गुस्साए लोगों ने दो बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना में 16 लोग घायल हो गए हैं। एएसपी, सीओ, कोतवाल और तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की गई है। हालांकि अब माहौल शांत है।
विज्ञापन

खिरकिया गांव की हरिजन बस्ती में दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव के ही एक समुदाय का युवक बाइक से कहीं जा रहा था। गोपाल के घर आई उसकी तीन वर्षीया भांजी रीतिका उसकी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने बाइक चला रहे युवक की पिटाई कर दी। इसी बात पर दोनों वर्गों के लोग लामबंद हो गए। विवाद बढ़ता गया और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। करीब आधा घंटे तक मारपीट और पथराव होता रहा। गुस्साए लोगों ने सद्दाम और रामा प्रसाद की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। दो समुदायों के बीच विवाद की सूचना पर मौके पर एएसपी (उत्तरी) गौरव वंशवाल, सीओ खड्डा नवीन कुमार, कोतवाल विजयराज सिंह, महिला एसओ विभा पांडेय, एसओ जटहां शाह मुहम्मद आदि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
एएसपी की अगुवाई में गांव में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पथराव और मारपीट में विद्यावती, रामपति, ललिता, संतोष, दिनेश, श्रीवंति, गोपाल, उमेश, बिंदू, लालती, संध्या और जैनुल, सद्दाम, वाहिद, साहेब, खवाबुद्दीन आदि घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि दो परिवारों के बीच का विवाद है। गांव में फिलहाल शांति है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें