फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दिनदहाड़े 45 हजार की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। थाना क्षेत्र के सुखारी छपरा गांव के निकट बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से 45 हजार रुपये छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की पिटाई कर दी। कुशीनगर पुलिस चौकी के निकट दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

झुंगवा गांव निवासी मंजू देवी बृहस्पतिवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक की कुशीनगर शाखा में रुपये निकालने पहुंचीं। दोपहर बाद अपने खाते से 45 हजार रुपये निकालकर पैदल ही घर के लिए चल दी। वह सुखारी छपरा गांव के निकट पहुंची थी कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और हाथ से रुपये से भरा थैला छीन लिए। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने मंजू की पिटाई कर दी। महिला कुशीनगर पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर एसओ गजेंद्र राय ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। एसओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें