फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट में डॉक्टर गंभीर घायल-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने स्कूटी सवार महिला डॉक्टर को मारी टक्कर, हालत गंभीर
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन रोड पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला डॉक्टर को टक्कर मार दी। स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई और ट्रक ने करीब 50 मीटर तक उन्हें घसीट दिया।

भीड़ जुटने पर चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल डॉक्टर को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


मूलरूप से हिसार (हरियाणा) के रहने वाले मुकेश कुमार राजनगर एक्सटेंशन के स्टार रामेश्वरम अपार्टमेंट में रहते हैं। वह गुड़गांव की आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी पूजा श्याम पार्क एक्सटेंशन के अस्पताल में होम्योपैथिक डॉक्टर हैं।

बुधवार सुबह वह सामान लेने स्कूटी से पास की मार्केट में गई थीं। लौटते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। ट्रक ने स्कूटी को करीब 50 मीटर घसीटा। लोगों ने ट्रक को रुकवाया तो चालक भागने लगा।
विज्ञापन


लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पूजा को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर, हाथ और पैर में काफी चोटें आई हैं।

एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। महिला के पति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें