फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्व में शांति व्यवस्था के लिए मांगा सहयोग

Tue, 09 Oct 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाटा कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक को संबोधित करते कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। दशहरा त्योहार के मद्देनजर हाटा कोतवाली परिसर में मंगलवार को सीओ की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक में लोगों से सुझाव मांगे गए। प्रशासन की तैयारियों से उन्हें अवगत कराया गया।
विज्ञापन


सीओ ओमपाल सिंह ने कहा कि शांति पूर्वक पर्व मनाने के लिए पुलिस को सहयोग की जरूरत है। सब लोग अपने दायित्यों का ईमानदारी से पालन करें तो त्योहारों को यादगार बनाया जा सकता है। अराजक माहौल बनाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर हाटा में तीन दिनों तक मेला का आयोजन होता है।

इस दौरान दुर्गा पांडाल कामेटियों और श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए तैयारियां की जा रही है। अगर कही कोई समस्या दिखाई दे तो उसकी सूचना नगरपालिका कार्यालय को दे सकते है। इस दौरान कोतवाल गजेंद्र राय ने कहा कि जुलूस के दौरान साउंड सिस्टम की संख्या और आवाज कम रखें। जिससे लोग उसे सुन कर आनंद ले सके।
विज्ञापन


न कि कान बंद कर दूर भागे।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय, महेंद्र नाथ चतुर्वेदी, नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, अशोक सिंह, उदयभान कुशवाहा, मुकेश यादव, बबलू खान, सन्तोष श्रीवास्तव, व्यास ओझा, अम्बरीष पटेल, जयनरायन यादव, इंद्रपाल चौरसिया, सतीश मिश्रा, जय प्रकाश जायसवाल, उपेंद्र यादव, धर्मराज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें