फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
cm yogi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। मुख्यमंत्री तथा पुलिस के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। यह मुकदमा हनुमानगंज थाने के एसआई की तहरीर पर लिखा गया है। वहीं आरोपी युवक ने पुलिस पर मनमानी करने व फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाने के एसआई महेंद्र चौधरी ने दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि शनिवार की रात छितौनी बाजार में कुछ लोग मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक पोस्ट की चर्चा कर रहे थे। मोबाइल लेकर देखा तो फेसबुक पर एक युवक ने बालू लदी ट्राली थाने में जब्त होने पर मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार तथा हनुमानगंज पुलिस के खिलाफ गाली गलौज व अपशब्द लिखे थे। एसआई ने आरोपी युवक के खिलाफ मानहानि, धमकी, सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं आरोपी युवक का कहना है कि व्यक्तिगत कार्यवश बालू लाने पर पुलिस ने ट्राली जब्त करते हुए अनैतिक मांग की थी। उसने सरकार की कथनी-करनी में अंतर व पुलिस के रवैये के प्रति नाराजगी जताई थी। पुलिस ने उस पर गलत तरीके से केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें