फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुडली के टोला पंडितपुरवा में 17 मई को हुए जमीन विवाद में बाप-बेटे की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी जिसमें मृतक के भतीजे की तहरीर पर सात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने हत्याकांड का मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के मुडली ग्राम पंचायत के पंडितपुरवा निवासी रामविजय यादव व रामबेचन के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। जमीन बंटवारे के लिए वाद भी दाखिल था कि इसी दौरान 17 मई को एक पक्ष ने रामविजय यादव के पुत्र सुरेंद्र पर जानलेवा हमला किया तो पुत्र को बचाने पहुंचे रामविजय को भी विपक्षियों ने अधमरा कर दिया। जहां पुत्र की मौत हो गई थी वहीं रामविजय की जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई थी। मृतक रामविजय के भतीजे पप्पू यादव की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया था। एसओ कपिल मुनि सिंह ने बताया कि दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी रामबेचन यादव को मुखबिर की सूचना पर करमैनी से गिरफ्तार किया गया है। नामजद सात आरोपियों में पांच को पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। एक आरोपी की तलाश जारी हैं और लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें