फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक टकराईं, एक की मौत, दो घायल

Sun, 18 Nov 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bike accident
विज्ञापन
हाटा। रविवार की सुबह हाटा नगर के पिपराइच चौराहे के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को हाटा सीएचसी ले जाया गया। एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलवां सुदामा गांव के मोहम्मदगंज टोला के 62 वर्षीय दर्शन यादव और 20 वर्षीय विशाल यादव बाइक से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। हाटा नगर के पिपराइच चौराहे के पास हाइवे पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक के चालक खझवां के 38 वर्षीय राजीव सिंह उर्फ बड़े समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों की सूचना आई एंबुलेंस से तीनों घायलों को हाटा सीएससी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने दर्शन यादव को मृत घोषित कर दिया। राजीव सिंह और विशाल यादव को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इन बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार घायल
पडरौना। कसया-पडरौना मार्ग पर शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से बाइक चालक को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भी चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

पडरौना कोतवाली के सुभाष चौक निवासी शिव मोदनवाल (25) बाइक से कसया गए हुए थे। देर शाम जब वह घर लौट रहे थे, तभी सोहरौना गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। यह देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज से भी युवक को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें