दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को दो जगह हुए अलग-अलग हादसों में दो लोग घायल हो गए। एक घायल को दुदही सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर खलवापट्टी निवासी 60 वर्षीय सत्यनारायण कुशवाहा दुदही बाजार आ रहे थे। रेलवे लाइन के पश्चिमी ढाले के पास एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे दो युवकों ने बुजुर्ग सत्यनारायण को इलाज के लिए दुदही सीएचसी पहुंचाया।
दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव की है। यहां मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से इसी गांव निवासी 65 वर्षीय विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।।परिजन घायल बुजुर्ग को दुदही सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।