फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने ही की प्रेमिका की हत्या

Mon, 06 Nov 2017 05:33 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
फाइल फाेटाे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पडरौना। दस दिन पहले तरयासुजान थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ रेप के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा किया। हत्यारोपी ने ब्लैकमेलिंग के डर से हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी यमुना प्रसाद ने सोमवार को इस घटना का खुलासा करते हुए कहा कि तरयासुजान थाना क्षेत्र की युवती की गद्दी टोला निवासी हत्यारोपी से नजदीकी थी। वह हमेशा आरोपी को यह कहकर ब्लैकमेल करती थी कि उसके बच्चे की मां बनने वाली है। उसके साथ शादी न करने पर उसे नहीं छोड़ेगी। इस डर से आरोपी ने युवती को गांव से करीब 200 मीटर दूरी पर सुनसान जगह बुलाया और उसके साथ रेप करने के बाद हत्या कर दी। उसके बाद युवती का मोबाइल लेकर चला गया। इस मामले में पुलिस ने 27 अक्टूबर को रेप, हत्या और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को उसे गद्दी गांव के तरयाखुर्द टोला से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर मृतका का मोबाइल बांस के एक झुरमुट से बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में तरयासुजान थाने के एसओ सत्येंद्र कुंवर सिंह, कांस्टेबल संजीवन, अनिल कुमार और इंद्रजीत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें